रायपुर (mediasaheb.com)|| छत्तीसगढ़
के CM भूपेश बघेल ने छद्म राष्ट्रवाद पर
देश का बेड़ा गर्क करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कारपोरेट हाउस एवं उनके
द्वारा संचालित मीडिया समूह निरेटिव तय कर रहे है,और इसे
देखने एवं पढ़ने वाले भी वहीं सोच पा रहे है।
CM बघेल ने आज यहां
स्थानीय हिन्दी दैनिक नव प्रदेश की आठवीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को सम्बोधित
करते हुए कहा कि बगैर मुद्दों की बहस चलाने वाले मीडिया संस्थान क्या पुलवामा में
शहीद 40 परिवारों को न्याय दिलवाने के लिए कभी
कार्यक्रम चलाते है,क्या यह कभी जम्मू कश्मीर पुलिस के
डीएसपी देवेन्दर सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ कि नही और नही हुआ तो
क्यों,इसे पूछते है।यह कैसा राष्ट्रवाद है।
उन्होने कहा कि जिन चीजों की आवश्यकता नही है उस पर तो हम सोच
रहे है लेकिन जिनकी जरूरत है उस पर सोचना बन्द कर दिया है। उन्होने प्रधानमंत्री
एवं दूसरे भाजपा नेता 70 वर्ष पहले की बात तो उठाते है,और जब वह राज्य विधानसभा में 14 पहले तक सत्ता
में रही भाजपा सरकार के बारे मॆं बाते करते है,वहीं वहीं
बात क्यों दोहराई जा रही है।आप में सुनाने का साहस तो है लेकिन सुनने का नही।
PM नरेन्द्र मोदी के
कल संसद में दिए उद्बोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनने के लिए
देश का बंटवारा करवाने के बगैर नाम लिए उल्लेख करने पर उन्हे आड़े हाथों लेते हुए
कहा कि जिन्होने 10 वर्ष तक देश की आजादी के लिए जेल में
बिताए,उन पर इस तरह के आरोप वह लगा रहे है जोकि
देश को बांटने में लगे है(वार्ता)
Thursday, March 12
Breaking News
- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 28 मार्च को होगी अगली सुनवाई
- आँगन से आसमान तक महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: रहाटकर
- सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में काम करेगी दिल्ली सरकार
- वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा
- राहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियमों का करते हैं उल्लंघन : अनुराग ठाकुर
- नएसएस के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
- ईद पर नहीं होगी इमरान खान की रिहाई: बहन अलीमा का दावा, बोलीं- ‘यह तारीख इतिहास में दर्ज होगी’
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस वर्ष पूरी तरह होगी ऑनलाइन
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरानी टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप: इन्फेंटिनो का बड़ा बयान
- झारखंड शराब घोटाला: एसीबी की बड़ी कामयाबी, गोवा से रांची तक लुका-छिपी के बाद मास्टरमाइंड नवीन केडिया गिरफ्तार


