बीजापुर, ,( mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में
आज नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। घटनास्थल
की सर्चिंग में तीन बंदूकें बरामद हुई हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत जम्बोलकर ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना
क्षेत्र से आज सुबह केन्द्रीय सुरक्षा बल 204 कोबरा बटालियन के जवान गश्त
पर निकले थे। इस दौरान टेकलगुड़ा जंगल के पास घात लगाकर नक्सलियों ने पुलिस पार्टी
पर गोलीबारी की। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक महिला नक्सली
मारी गई। बाद में मुठभेड स्थल की सर्चिंग में एक 10 बोर राइफल और दो कंट्री मेड
गन बरामद हुई हैं। मृत महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा

