रायपुर, (mediasaheb.com) राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर (#Bastar ) क्षेत्र के जिलों में 21 दिसंबर को होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिये मतदान के समय में आंशिक संशोधन किया हैं। अब कोंडागांव , नारायणपुर , कांकेर , दंतेवाड़ा , सुकमा और बीजापुर के मतदाता भी 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से लेकर सायंकाल 5 बजे तक मतदान में भाग ले सकते हैं । पूर्व में यह समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था ।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने बताया कि बस्तर में 29 नवंबर को आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस मतदान की समयावधि में संशोधन पर चर्चा की गई थी । उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के अधिकारियों के सुझाव पर बस्तर के सभी नगरीय निकायों में भी राज्य (#State ) के अन्य नगरीय निकायों के समान प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान अवधि रखने का निर्णय लिया हैं ।
Tuesday, July 28
Breaking News
- आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- योगी सरकार में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, यूपी ने हासिल किया संयुक्त राष्ट्र का छठवां सतत विकास लक्ष्य
- प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
- ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
- सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी
- एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
- जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल


