रायपुर, (mediasaheb.com ) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य (#States ) के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए।युवाओं के बदौलत बदलाव, क्रांति और परिवर्तन होता है। श्री बघेल (#CM Baghel ) ने आज यहां आयोजित ‘यूथ कार्निवाल को सम्बोधित करते कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारे प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।अपनी प्रतिभा के बदौलत समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को अपनी प्रतिभा को परिष्कृत करते रहना चाहिए।प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य की नौकरियों और रोजगार में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी छत्तीसगढ़ के युवाओं की रहेगी। उन्होने कहा कि प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं यूथ कार्निवाल में उपस्थित हुए हैं। इनमें से बहुत से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सम्मान, उनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि आगामी जनवरी माह में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय यूथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम युवाओं के नाम पर होगा।
उन्होंने प्रदेश के शहरों और गांवों के विकास के लिए युवाओं को सामने आने को कहा, ताकि प्रदेश के कोने-कोने का सुव्यवस्थित विकास हो सके। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।) (वार्ता)
Saturday, March 28
Breaking News
- अग्निवीर भर्ती की तैयारी फ्री में: ऑनलाइन कोचिंग के लिए 1 अप्रैल तक करें आवेदन
- प्रयास आवासीय स्कूल में 9वीं एडमिशन शुरू, 10 मई को होगी एंट्रेंस एग्जाम
- भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, 400 टन कचरे का निपटारा करेगा नया प्लांट
- ओली पर बड़ा एक्शन: नए पीएम बालेन ने उखाड़े पुराने जख्म, Gen-Z आंदोलन में फायरिंग विवाद
- MP में महावीर जयंती पर छुट्टी को लेकर सस्पेंस, विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश की
- गलत इरादे से भारत आए तो नहीं होगा कोई रहम: शाह की US-यूक्रेनी नागरिकों पर सीधी चेतावनी
- चुनाव आयोग के रडार पर ममता: CRPF जवानों को धमकाने का आरोप, भाषण पर मांगी रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक
- 5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
- गोल्फ किंग टाइगर वुड्स फिर हुए गिरफ्तार, फ्लोरिडा पुलिस ने इस आरोप में भेजा जेल


