बिलासपुर, (mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमी के गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अजहर को एनआईए के स्पेशल कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया। जहां जस्टिस डीएन तिगाला ने पूरे मामले की सुनवाई की। आरोपित को 24 अक्टूबर तक के न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया। बताते चलें कि पुलिस के पास सिमी और उनके आतंकियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। न्यायिक रिमांड के दौरान और भी जानकारी निकाले जाने की संभावना है। कोर्ट ने इसी आधार पर अजहर की रिमांड अवधि बढ़ायी है। अब अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होनी है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अजहर मूलत: रायपुर के राजा तालाब इलाके का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई छत्तीसगढ़ पुलिस में है। 2013 में जब प्रतिबंधित संगठन सिमी का नेटवर्क फूटा था, तब अजहर का भी नाम सामने आया था। उस समय पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार था, लेकिन अजहर बचकर निकल गया था । पड़ताल के दौरान के उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। तब उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। पुलिस के अनुसार अजहर ने सिमी के कार्यकर्ताओं की रायपुर में मदद की थी। उन्हें यहां ठहरने के लिए जगह दिलाई थी । उसकी सिमी के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी होती थी। उसके कॉल डिटेल में इसका खुलासा हुआ है। खुफिया पुलिस की टीम ने हैदराबाद में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था व शुक्रवार को रायपुर लेकर आई थी। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- बालाघाट का लांजी जंगल बना वन्यजीवों का नया कॉरिडोर, छत्तीसगढ़ से हाथी और महाराष्ट्र से आ रहे बाघ
- मुंबई में उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे CM डॉ. यादव, निवेश अवसरों पर होंगी वन-टू-वन बैठकें
- नवरात्रि से पहले घर की सफाई में जरूर हटाएं ये 7 चीजें, बेकार सामान से ऐसे पाएं छुटकारा
- Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’

