राजनांदगांव (mediasaheb.com) । राजनांदगांव में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का मुस्तैदी से सामना किया। इसी दौरान हैवी फायरिंग होने पर नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ के दौरान भागने वाले नक्सली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सामान छोड़ गए हैं।
सुरक्षाबलों ने उस स्थान को कब्जे में लेकर, नक्सलियों के सामान की जांच की। इस दौरान सुरक्षाबलों को कुकर आईईडी, सोलर प्लेट, 8 नग पिट्ठु, बैटरी विद्युत तार, दैनिक उपयोग का सामान, बर्तन आदि अपने साथ छोडकर भाग निकले। हालांकि क्षेत्र में अभी भी नक्सली मौजूद हैं।
जिनके साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो रही है। फिलहाल मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि दंतेवाड़ा में दो इंजीनियर्स का अपहरण कर लिया गया। ये इंजीनियर्स पीएमजीएसवाई के बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर्स सड़क का निरीक्षण करने गए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने इन्हें पकड़ लिया। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।


