रायपुर (mediasaheb.com) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही हमारी शक्ति है। हम जितना मजबूत होंगे उतना ही बेहतर समाज जीवन के लिए कार्य कर पाएंगे। मंडल से लेकर प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन की चुनाव में महत्वपूर्ण है। हर कार्यकर्ता अपनी मजबूत भूमिका तय करें। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक आधार से ही हम विरोधियों को करारा जवाब देंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गांधीवाद को लेकर भ्रामक प्रचार करने वाली कांग्रेस केवल यात्रा के नाम पर दिखावा कर रही है। न ही उसे स्वरोजगार से मतलब है और न ही गांधी जी के विचारों से लेना देना है। केवल दिखावे के नाम पर यात्रा के नाम पर केवल स्वप्रचार जारी है।
प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि सक्रिय सदस्यता के अभियान में जुड़कर हर कार्यकर्ता संगठन के आधार को मजबूत करने में अपनी जिम्मेंदारी को निभा रहा है। हमारे हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए तन्मयता से जुटा है। प्रदेश चुनाव प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव की विधिवत तारीखें घोषित की गई जिसके लिए जिला चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। साथ ही 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य मंडलों का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में जारी गांधी संकल्प यात्रा में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही उन्होंने संगठन की आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा करके नगरीय निकाय चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया। सक्रिय सदस्यता प्रभारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता सक्रियता से जुटे हैं। प्रदेश व जिले स्तरीय अपील के लिए तिथि तय की गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, राजेश मूणत, प्रदेश मंत्री नवीन मारकण्डेय सहित समस्त जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Friday, October 9
Breaking News
- 4600 करोड़ की फिल्म का रिलीज से पहले धमाका, दो महीने पहले ही 967 करोड़ की कमाई
- डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील
- बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11,500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश
- लातेहार में आदिवासी महिला से कथित मारपीट, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
- भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने 38 साल की उम्र में लिया संन्यास, पार्थिव पटेल से था खास कनेक्शन
- शहडोल में 10 मिनट के भीतर गूंजीं तीन किलकारियां, 20 साल की महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म
- बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
- ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी
- जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मौलाना ने बताया अवैध, लोगों से शामिल न होने की अपील


