रायपुर, ( mediasaheb.com ) राजधानी के खमतराई स्थित डब्ल्यूआरएस कालोनी ( WRS )में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण 101 फीट का बनाया गया है। वहीं 85-85 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ बनाये गए हैं । दशहरा उत्सव पर मंगलवार को यहां सतरंगी आतिशबाजी की जाएगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनसुईया उइके होंगी और अध्यक्षता मुख्यमंत्री ( CM ) भूपेश बघेल करेंगे।
कार्यक्रम में शहर के सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे समेत कई जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अफसर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा उत्सव लंबे समय से मनाया जा रहा है और वहां शहर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता है। नगर-निगम प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था की जा रही है। शहर में इसके अलावा रावणभाठा मैदान भाठागांव, बीटीआई मैदान शंकर नगर, दशहरा मैदान चौबे कॉलोनी, दशहरा मैदान रोहिणीपुरम, सप्रे शाला मैदान में भी राम लीला आयोजित कर रावण दहन किया जाएगा। वहां भी दर्जनों फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। इन सभी जगहों पर रावण दहन देखने लाखों दर्शकों की भीड़ जुटेगी। यातायात पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने को पार्किंग की व्यवस्था की है। (हि.स.)।
Wednesday, July 1
Breaking News
- यूपी में एआई आधारित एक्स-रे, एमआरआई मशीनों से आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी जल्द।
- बारिश में बालों का झड़ना रोकेंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय, रखें बाल मजबूत हमेशा।
- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार रहेगा अनिवार्य, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र बोले- आदेश वापस नहीं होगा
- GST कलेक्शन से सरकार की बल्ले-बल्ले, जून में ₹1.94 लाख करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
- MP के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ; मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी
- मोबाइल नंबर बिना WhatsApp इस्तेमाल होगा आसान, नए फीचर की करेगी सरकार समीक्षा।
- पटना में DM का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाकर खाली जमीन पर बनेंगे पार्क और बैडमिंटन कोर्ट
- सिंधु जल विवाद पर बिलावल भुट्टो का भड़काऊ बयान, भारत को दी परमाणु धमकी
- दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 लागू, 2030 तक 32 लाख इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर होंगे।
- रांची में ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल जारी, 12 हजार ड्राइवर आंदोलन में शामिल।

