कोरबा ( mediasaheb.com) । लाइफ लाइन हॉस्पिटल ट्रेन का उद्घाटन CM भूपेश बघेल 12 अक्टूबर करेंगे। प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सात कोच के साथ ट्रेन कोरबा पहुंच चुकी है। इस ट्रेन में करीब तीन हजार मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
लाइफ लाइन हॉस्पिटल ट्रेन की सुविधा 17 साल बाद एक बार फिर जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के नागरिकों को मिलेगी। उपचार अगले सप्ताह से शुरू होगा, पर प्रशासन ने मरीजों का पंजीयन, प्राथमिक जांच करना शुरू कर दिया है।
स्टेशन में खड़ी ट्रेन तक आवागमन, स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि मरीजों को ट्रेन तक पहुंंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। ट्रेन में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं। बेहतर सर्जिकल इलाज मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेन के स्टेट.ऑफ द आर्ट ऑपरेशन थिएटर में कटे होंठए पोलियोए मोतियाबिंद और नसबंदी जैसे ऑपरेशन किए जाएंगे।
इसके साथ कैंसर के इलाज की विशेष सुविधाएं दी गई है। प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में स्क्रीनिंग एवं पंजीयन का काम शुरू कर दिया है। ट्रेन में 12 अक्टूबर से उपचार व ऑपरेशन किया जाएगा। इस ट्रेन हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। प्रशासन ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां आरंभ कर दी है। कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से चर्चा की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।


