रायपुर ( mediasaheb.com) , । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के साथ श्रीसीमेंट की नई ईएमयू से श्रीसीमेंट कंपनी अब छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन जाएगी।
श्रीसीमेंट कंपनी के छत्तीसगढ़ सीईओ रवि तिवारी से हुई बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीसीमेंट ने राज्य सरकार के साथ आज दो एमओयू किया है। एक सीमेंट प्लांट के विस्तार से जुड़ा है और दूसरा पावर क्षेत्र से जुड़ा है।
छत्तीसगढ़ सरकार और श्रीसीमेंट लिमिटेड कम्पनी के मध्य दो हजार करोड़ रूपये के निवेश का एमओयू किया गया है। इससे लगभग 450 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस एमओयू के तहत श्रीसीमेंट कम्पनी की नई विस्तार परियोजना में 8.3 मीट्रिक टन व 13.5 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन किया जाएगा। इस परियोजना में 170 मेगावॉट क्षमता का केप्टिव पावर प्लांट लगाया जाएगा। रवि तिवारी ने बताया कि यह प्रस्तावित परियोजना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील के ग्राम खपरीडीह में लगायी जाने वाली है। इसके लिए 400 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जो कम्पनी के पास उपलब्ध है।
तिवारी ने बताया कि लगभग डेढ़ से दो साल में इस परियोजना में उत्पाद शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बाद श्रीसीमेंट छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी बन जाएगी। (हि.स.)

