रायपुर,(mediasaheb.com) मंतूराम पवार की पत्रकार वार्ता पर भारतीय जनता ( BJP ) पार्टी के प्रवक्ता श्रीचंद ने कहा कि दंतेवाड़ा उपचुनाव के कारण मंतूराम पवार कांग्रेस की लिखी पटकथा पर अभिनय कर रहे हैं, और प्रेसवार्ता में दंतेवाड़ा उपचुनाव का जिक्र किया है। इस चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए मंतूराम अप्रासंगिक हो जाएंगें। कांग्रेस पार्टी मंतूराम को दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल फेकेगी। बदलापुर सरकार के इशारे पर सबकुछ हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि धमतरी जिले में दिए आवेदन को आधार बनाकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंतूराम तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे जिसका वे कोई प्रमाण नही दे पाए। उन्होंने कहा कि मंतूराम लिखी-लिखाई कहानी के आधार पर अभिनय कर रहे हैं। जो मामला न्यायालय में जाता है उसे सार्वजनिक करने की जल्दबाजी कर कांग्रेस पार्टी की कठपुतली बन गए हैं। भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पूरा प्रकरण से कोई लेना-देना नही है। भाजपा मंतूराम पवार व अन्य के खिलाफ कानूनी पहलू के आधार पर कार्रवाई करेगी।
Tuesday, June 16
Breaking News
- भोपाल में बिजली कटौती ने तोड़ा रिकॉर्ड, मई में 14,974 बार गुल हुई लाइट
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लोकायुक्त के SPE विंग को RTI से बाहर रखने वाली अधिसूचना रद्द
- समाज में समता के भाव का विशेष महत्व है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भाटापारा में गौरव का दिन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
- बरेली में मोहर्रम के लिए सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया निकालने पर रोक
- योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: माफियाओं का सफाया जारी रहेगा, यूपी में कानून-व्यवस्था और सख्त होगी
- झारखंड में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मजबूत, STF कमांडो भी शामिल
- राज्यपाल बागड़े बोले शिक्षा से भारत बनेगा विश्वगुरु, प्राचीन ज्ञान पर दिया जोर
- बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर
- छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी, शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान


