रायपुर(mediasaheb.com) नेताप्रतिपक्षि धरमलाल कौशिक ने अबूझमाड़ के घुरबेड़ा पंचायत के निवासी एक महिला सहित दो बच्चों की आत्महत्या की घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। यह घटना दुखदायी है । शोकाकुल परिवार को हम सबकी सहानुभूति है । उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों मे ंमहिला ने अपने दो बच्चों सहित आत्महत्या की है इस पूरे मामले की स्वतंत्र रूप से न्यायिक जांच होनी चाहिए । इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न्यायिक जांच कमेटी की शीघ्र गठन करना चााहिए । नेताप्रतिपक्ष कौशिक ने कहा महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या के लिए विवश हुई है यह निंदनीय है । वहीं परिजनों का दावा है कि उसके पति को पुलिस ले गई और एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस घटना के बाद अपने पति के मौत को लेकर महिला दुखी थी और आत्महत्या करने को विवश हो गई । उन्होंने कहा कि इस कथित मुठभेड़ के बाद आदिवासी समाज ने भी पूरे मामले की जांच की मांग की है । जब तक मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं होगी, तब तक न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है ।
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


