मुंबई (mediasaheb.com)
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच
उद्धव ठाकरे सरकार ने शनिवार को बहुमत हासिल कर लिया।
विधानसभा की
कार्यवाही अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने नये प्रोटेम स्पीकर की
नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए हंगामा शुरू किया और नारेबाजी करते हुए सदन से
बहिर्गमन किया। इस बीच, कांग्रेस के अशोक चह्वाण ने विश्वास मत पेश किया जिस
पर हुए मतदान में शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार
के पक्ष में 169 मत पड़े। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चार विधायकों
ने मतदान में भाग नहीं लिया।
विपक्ष के बहिर्गमन
के कारण विश्वास मत के विरोध में कोई मत नहीं पड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री
देवेन्द्र फडणवीस ने सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि पिछले प्रोटेम स्पीकर को
हटाकर नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किये जाने की शिकायत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
से की जायेगी।
गौरतलब है कि शिव
सेना, राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के कुल 154 विधायक हैं। तीनों दलों के गठबंधन किये जाने के बाद
गुरुवार को शिव सेना के श्री ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Wednesday, June 24
Breaking News
- जगदलपुर में स्कूल बसों की जांच में 44 वाहन मिले गायब, अब होगी सख्त कार्रवाई
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी
- 24 जून बुधवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- महाकाल मंदिर की आय ने बनाया नया रिकॉर्ड, 142 करोड़ रुपए का दान; पिछले साल से 27 करोड़ अधिक
- UN में भारत का दो टूक संदेश, पाकिस्तान और चीन को सुनाई खरी-खरी; कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा
- वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- नारायणपुर में डायल-112 बनी जीवन रक्षक, तत्परता से सर्पदंश पीड़ित की बची जान
- बिलासपुर में कानफोड़ू साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का एक्शन, वाहन चालकों में मचा हड़कंप
- लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक, फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री
- बालाघाट-रायसेन समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, 2 दिन में MP में मानसून की एंट्री के आसार


