नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जुलाई –सितम्बर तिमाही की आर्थिक विकास दर के 4.5 प्रतिशत तक आने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उऩ्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ़ हो गया है कि सरकार आर्थिक विकास के झूठे दावे अभी तक करती आ रही थी।
प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसानों से वादा किया था, उसको नहीं निभा सकी। साथ ही बेरोजगारी को कम करने के दावे भी उसके खोखले साबित हुए हैं। देश की अर्थव्यस्था को अपनी नाकामी के कारण बर्बाद कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट में तंज कसते हुए कहा, “वादा तेरा वादा दो करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी। इन सब वादों का क्या देश को हिसाब मिलेगा। आज जीडीपी की ग्रोथ 4.5 प्रतिशत पर आ गई है। जो दिखाता है सरकार के सारे वादे झूठे हैं।” (हि.स.)


