भुवनेश्वर, (mediasaheb,com) झारसुगुडा जिले में स्थित वेदांत आलुमिना कंपनी की राख को झारसुगुडा समेत संबलपुर (Sambalpur ) और सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न इलाकों में डालने का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में उठा। विधायकों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग। सदस्यों ने कहा, विधायकों (MLA’s )की एक टीम को मौके पर भेजकर जायजा लिया जाए। विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक के साथ भाजपा विधायक नाउरी नायक और कुसुम टेटे ने कहा कि उनके इलाके में कंपनी राख को डाल रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इस कारण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए ।
शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने कहा कि कंपनी ने 2009 से काम करना प्रारंभ किया। तबसे झारसुगुडा जिले के पर्यावरण को कंपनी नुकसान पहुंचा रही है । झारसुगुडा के ब्रजराजनगर, मुंडुलिया, बेलपाहाड, आमदर इलाके में राख डाली जा रही हैं । जहां भी खाली स्थान मिल रहा है कंपनी के लोग वहां राख डंप कर रहे हैं। राख को नदियों में फेंककर प्रदूषित किया जा रहा है। भाजपा विधायक नाउरी नायक व कुसुम टेटे ने कहा कि उनके इलाके में भी कंपनी राख को डंप कर रही है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए । (हि.स)।


