मुंबई, (mediasaheb.com)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए जनादेश भाजपा गठबंधन काे मिला है लेकिन शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए इच्छुक नहीं है। शिवसेना जनादेश का अनादर कर रही है, इसलिए भाजपा राज्य में सरकार नहीं बनाएगी। चंद्रकांत पाटील रविवार को राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
चंद्रकांत पाटील ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा, शिवसेना, आरपीआई (अ), राष्ट्रीय समाज पक्ष, शिवसंग्राम पक्ष व रैयत संगठन को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है। शिवसेना इस जनादेश का अनादर कर कांग्रेस व राकांपा के साथ मिलकर सरकार गठन का प्रयास कर रही है, इसलिए भाजपा राज्य में सरकार का गठन नहीं करेगी। चंद्रकांत पाटील ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए शुभकामना भी दी है।
दरअसल, पता चला है कि शनिवार को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक की गई थी। इस बैठक में भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी भूपेंद्र यादव राष्ट्रीय भाजपा का संदेश लेकर आए। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य भाजपा नेता राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिले और सरकार न बनाने का कारण बताया। इसके बाद राज्य में राज्यपाल दूसरे बड़े दल शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। (हि.स.)।
Sunday, October 4
Breaking News
- 4 अक्टूबर राशिफल: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
- योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
- ‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
- बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान


