अयोध्या, (mediasaheb.com) मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हम पहले से ही कहते रहे हैं कि कोर्ट जो भी फैसला करेगी उसे स्वीकार करेंगे। अब सरकार को फैसला करना है कि वह हमें जमीन कहां पर देती है। यह हिन्दुस्तान के लिए बहुत बड़ा मसला था जिसका निपटारा होना जरूरी था, मैं फैसले से खुश हूं। हम आगे कहीं अपील करने नहीं जा रहे हैं।
अयोध्या में विवादित भूमि को लेकर सप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाकर्मी शहर में लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने लम्बे समय से विवादित जमीन पर शांतिपूर्वक समाधान के लिए हर किसी को बधाई देते हुए कहा है कि लोगों से आग्रह है कि फैसले के बाद जश्न न मनाएं। किसी तरह के अपमानजनक या उकसावे वाले व्यवहार पर कार्रवाई की जाएगी। विनय कटियार ने कहा कि जो फैसला आया है उसे हर पक्ष को स्वीकार करना चाहिए। साथ ही कोर्ट की ओर से मुसलमानों को जो जमीन दी गई है, उसे जल्द दिया जाए ताकि वह मस्जिद बनवा सकें। (हि.स.)।
Monday, October 5
Breaking News
- 5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
- पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
- नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- 10 लाख लेकर उद्योग नहीं लगाया तो अब होगी वसूली, गोपालगंज में 315 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी
- नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
- पटना में गंगा पर दौड़ेगी वाटर मेट्रो, 1200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, दो महीने में 3.68 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान


