जैसलमेर, (mediasaheb.com) । पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे भारतीय सेना के दो जवानों को हिरासत में लिया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़े गए दोनों जवानों को खुफिया विभाग पोखरण से हिरासत में लेकर जयपुर ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार इनमें से एक उड़ीसा तथा एक मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है जिनके नाम क्रमशः विचित्र कुमार और रवि कुमार होने की सूचना है। इन दोनों जवानों को खुफिया विभाग पोखरण से जयपुर विस्तृत पूछताछ के लिए लेकर गयी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दोनों जवानों को हनीट्रैप के जरिए फंसाया था। इन दोनों जवानों पर भारतीय सेना की बहुत सारी जानकारी लीक करने का आरोप है। (हि.स.)
Friday, April 17
Breaking News
- शादी सीजन में LPG संकट, व्यावसायिक सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी
- पूर्व मंत्री के बयान पर भड़के किसान, कई जिलों में बवाल और पुलिस से झड़प
- अमानक बीज मामले में सख्ती, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर नूनहेन्स कंपनी के खिलाफ FIR
- बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
- हजारीबाग के खपिया जंगल में पुलिस-टीएसपीसी मुठभेड़, चार उग्रवादी ढेर
- आज 5 लाख करोड़ की कमाई, बाजार में शानदार तेजी, ये शेयर रहे सबसे आगे
- प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, बैठकों और दौरों के लिए तय की गई सख्त टाइमलाइन, टिफिन मीटिंग भी होगी
- बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को, 21 हजार करोड़ राजस्व का अनुमान
- अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
- जयपुर में भूमाफिया पर शिकंजा, 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज


