नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। चिराग पासवान मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चुने गए। वह केन्द्रीय मंत्री और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे हैं।राम विलास पासवान ने कहा कि चिराग पासवान को एकमत से राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में अध्यक्ष चुना गया। चिराग जमुई से लोकसभा सांसद हैं और लोजपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। दलित वोटबैंक वाली लोजपा पार्टी के बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में 2014 और 2019 में छह सांसद जीतकर आए हैं। राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर पार्टी बनाई थी। 2014 के चुनावों से पहले उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया था। माना जा रहा था कि इस फैसले में चिराग की बड़ी भूमिका थी। (हि.स.)
Friday, April 17
Breaking News
- रीड हेस्टिंग्स का बड़ा फैसला: नेटफ्लिक्स से पूरी तरह अलग होने का ऐलान
- सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार 4 मई के बाद, जातीय संतुलन पर फोकस
- हरिवंश चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
- आज का ज्योतिषीय प्रभाव: सूर्य-चंद्र युति और शनि गोचर से बदलेगा भाग्य
- जहां गूंजता था लालातंक वहां लगी बाच चौपाल
- जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री
- अक्षय तृतीया 2026: जानिए शुभ सपनों के संकेत और उनका धार्मिक महत्व
- बिहार में सियासी हलचल तेज, जदयू विधायक दल की 20 अप्रैल को अहम बैठक
- बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर बैठे भर सकेंगे जानकारी
- महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्रेशन सस्ता, फैसले का स्वागत


