मुंबई, (mediasaheb.com) शिवसेना विधायक दल की बैठक गुरुवार को मातोश्री (उद्धव का आवास) में आयोजित की गई है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी सरकार के गठन के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा भी होगी।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि हमारे पास गैर-भाजपा सरकार बनाने का विकल्प मौजूद है, लेकिन पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा करने के बाद ही इस पर कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अनिल देसाई, शिवाजीराव आढ़लराव पाटील, विजय औटी आदि नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य में सरकार बनाए जाने की हर संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली स्नेह सम्मेलन के कार्यक्रम में कहा था कि भाजपा व शिवसेना में मुख्यमंत्री पद के लिए 50-50 की बात कभी नहीं हुई। माना जा रहा है कि गुरुवार की बैठक में इस मुद्दे पर शिवसेना अपनी भूमिका स्पष्ट करेगी।
भाजपा नेता गिरीश महाजन ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बुधवार का मुंबई दौरा स्थगित हो गया है। (हि.स.) ।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


