शिवसेना को भाजपा से चाहिए ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद का लिखित आश्वासन
मुंबई, (mediasaheb.com) महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने से पहले शिवसेना फिफ्टी-फिफ्टी फार्मूले पर अड़ गयी है। शिवसेना विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सत्ता में 50 फीसदी की भागीदारी और ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद की मांग की है।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मातोश्री (उद्धव का आवास) में विधायक दल की बैठक बुलायी थी। बैठक के बाद पार्टी के नेता प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों को बताया कि 50 फीसदी सत्ता की भागीदारी की मांग पर शिवसेना विधायक अड़े हुए हैं। इसके साथ ही सभी शिवसेना विधायक राज्य में ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं। जब तक भाजपा की ओर से इसका लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, शिवसेना किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगी।
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने कहा कि अभी तक भाजपा व शिवसेना के बीच किसी भी तरह का फार्मूला तय नहीं हुआ है। इसी फार्मूले को तय करने के लिए दीपावली के बाद दोनों दलों की बैठक होगी। उसी समय सरकार बनाने का फार्मूला तय कर लिया जाएगा। हालांकि उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनके बीच फिफ्टी-फिफ्टी का फार्मूला तय हो चुका है। फिफ्टी-फिफ्टी के फार्मूले पर ही अब सरकार बनाई जाएगी। (हि.स.) ।
Monday, October 5
Breaking News
- रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका
- वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक
- UP राज्यसभा चुनाव: BJP आज खोल सकती है पत्ते, स्मृति ईरानी-वरुण गांधी समेत कई नाम चर्चा में
- साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा CNLU, 60 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स में सीखेंगे डिजिटल फोरेंसिक्स
- जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर चला JDA का बुलडोजर, 260 मकान-दुकानों से हटे अवैध निर्माण
- 8 अक्टूबर को गुरु बदलेंगे नक्षत्र, मिथुन-धनु समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
- नागोया एशियन गेम्स में महिला शक्ति का जलवा, 11 गोल्ड समेत 38 पदक जीत रचा इतिहास
- ‘बिग बॉस’ के बाद फिर ठेले पर लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, अब बेच रही हैं मोमोज
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर होगा और सुरक्षित, पत्थरबाजों पर शिकंजा; ड्रोन से होगी निगरानी
- कूनो से दो चीतों की विदाई से पहले बढ़ेगा कुनबा? जल्द गूंज सकती है नए शावकों की किलकारी


