नई दिल्ली,(media saheb ) केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि भारत उन कुछ गिने-चुने देशों में शामिल है जहां ‘ग्रीन कवर’ (हरित क्षेत्र) बढ़ा है। पिछले चार सालों में देश का 15 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन आच्छादित हुआ है।
दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान जावड़ेकर से आरे कॉलोनी के मुद्दे पर पूछ गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर निर्णय दे चुका है। इसके चलते वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। सरकार की नीति है कि विकास कार्यों के लिए अगर एक पेड़ काटा जाता है तो उसके बदले में पांच नए पेड़ लगाया जाना जरूरी है। इसके लाभ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में देश में वन क्षेत्र में 15 हजार वर्ग किलीमीटर की वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई हाईकोर्ट से अनुमति लेने के बाद मुंबई की आरे कॉलोनी में विकास कार्यों के लिए पेड़ काटे जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने आज रोक लगा दी। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि वह मामले में यथा स्थिति बनाए रखे और 21 अक्टूबर को आगे सुनवाई होगी। (हि.स.)।


