चंडीगढ़, (mediasaheb.com)। पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस को बठिंडा में गुरुनानक लाइब्रेरी हाल की जगह पार्टी का जोनल दफ्तर खोलना भारी पड़ गया है। इस मामले में बठिंडा की एक अदालत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को समन जारी किया है। दोनों को 6 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।पिछले दिनों सिविल लाइन क्लब के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह धालीवाल एवं शिवदेव सिंह ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि सिविल लाइन क्लब में गुरुनानक लाइब्रेरी 1971 में बनी थी। 1977 में इसके पास स्पोर्ट्स हाल एवं सिविल लाइन क्लब बनाया गया। अब गुरुनानक देव लाइब्रेरी एवं सिविल लाइन क्लब की इमारत में कुछ कांग्रेसियों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। यह लोग यहां कांग्रेस का दफ्तर बनाना चाहते हैं। इसके लिए दो सितंबर को आधारशिला रखी जानी है। इस याचिका पर शनिवार को सोनिया गांधी एवं सुनील जाखड़ सहित 12 लोगों को समन जारी किए गए हैं। (हि.स.)
Friday, May 1
Breaking News
- कातिलाना इश्क: राजनांदगांव में प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या, दोनों को उम्रकैद
- आज का राशिफल (1 मई): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर
- पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र
- श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
- इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक
- डबल इंजन की रफ्तार, योजनाओं की बौछार- किसान, आदिवासी, महिला और युवा बने केंद्र में
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत: मानदेय कटौती का एरियर्स चुकाने का MP हाई कोर्ट का आदेश
- विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
- आदमखोर घोषित करने से पहले लेपर्ड पर कड़े नियम, अब वैज्ञानिक जांच अनिवार्य


