नई दिल्ली, 29 जून (mediasaheb.com) । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने देश सहित विदेश में भी आई आपदाओं में लोगों की मदद की है। उन्होंने एनडीआरएफ से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आपदा के दौरान जिस तरह एनडीआरएफ के लोग काम करते हैं वो काबिले तारीफ है।शाह ने राष्ट्रीुय आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से शनिवार को विज्ञान भवन में आयोजित राज्या आपदा प्रतिक्रिया बल(एसडीआरएफ) के क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय वार्षिक सम्मे लन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीआरएफ की तर्ज पर देश के 24 राज्यों में एसडीआरएफ का गठन किया जा चुका है। नागपुर में एक बड़ा सेंटर भी बनाया जाएगा।
शाह ने कहा कि एनडीआरएफ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभाग को हरसंभव सहयोग दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन क्षेत्र की चुनौतियों को तभी हल कर सकते हैं जब सभी टीमों के पास इससे लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन हों, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर हों। उन्होंने कहा कि ये संसाधन अगर अपने देश में बनाए जाएं तो और बेहतर होगा। इसके लिए एनडीआरएफ के अधिकारी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से बात करें और जरूरी उपकरोणों का निर्माण अपने देश में करें। आखिर में उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की तरह आपदा प्रबंधन के क्षेत्र के अंदर भी भारत दुनिया में सर्वप्रथम और सर्वश्रेष्ठ हो, इस लक्ष्य को लेकर सम्मेलन की समाप्ति होनी चाहिए। (हि.स.)
Thursday, July 30
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें किसे आज रहना होगा सावधान
- अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता


