श्रीनगर, 27 जून (mediasaheb.com)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने दौरे के दूसरे दिन श्रीनगर के एकीकृत मुख्यालय में राज्य में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में शांति बहाली और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष जोर देने के साथ ही राज्य की समग्र सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रह्मण्यम, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, डीजीपी दिलबाग सिंह, विभिन्न खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और अर्धसैनिक बल मौजूद थे। इसके बाद अमित शाह ने पंच सरपंचों से भी मुलाकात की, जो पिछले वर्ष हुए चुनावों में चुने गए थे। इससे पहले गुरुवार सुबह गृहमंत्री आतंकी हमले में शहीद हुए एसएचओ अरशद खान के श्रीनगर स्थित निवास स्थान गए। इस दौरान गृहमंत्री ने शहीद एसएचओ अरशद खान के परिजनों से मुलाकात कर एसएचओ की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें आज रहना होगा सतर्क
- गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
- दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन
- ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट
- सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण
- इंदौर में 1लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
- जमीनी अनुभव ही बनेंगे प्रशिक्षण, डिजिटल नवाचार और सेवा सुधार की नई दिशा
- “महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व” के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप


