अपमानजनक परचा बाटने का मामला
गंभीर ने किया मानहानि का मुकदमा
नई दिल्ली(mediasaheb.com) लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी को लेकर ( नो योर कैंडिडेट) के टाइटल से अपमानजनक पर्चे बंटने से मामला गरमा गया है. उस पर्चे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर भी आपत्तिजनक बात कही गई हैं.
आप पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पर इन पर्चों को बंटवाने का आरोप लगाया है. हालांकि, गौतम गंभीर इन आरोपों को खारिज करते हुए चुनौती दी है कि अगर यह आरोप साबित हुआ तो वे राजनीति छोड़ देंगे और अगर साबित नहीं हुआ तो क्या अरविंद केजरीवाल राजनीति छोड़ देंगे. आपको बता दें कि दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है|
आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ बंटे अपमानजनक पर्चों का मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ता जा रहा है. फेसबुक, ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स एक महिला के अपमान के मुद्दे पर ईस्ट दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर को जमकर घेर रहे हैं. हालांकि काफी लोग गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए भी नजर आ रहे हैं|
दूसरी तरफ गौतम गंभीर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी पर मानहानि का मुकदमा कर दिया है गौतम गंभीर ने इस नोटिस में कहा है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, अगर आतिशी ने आरोप को सही साबित कर दिया तो वह अपना नामांकन वापस ले लेंगे और चुनाव मैदान से हट जाएंगे। उन्होंने चैलेंज दिया कि अगर यह साबित हुआ कि मैंने यह किया है तो मैं अभी अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा। अगर नहीं तो क्या आप राजनीति छोड़ेंगे?


