अनंतनाग (mediasaheb.com) जिले के बिजबिहाडा इलाके में गुरुवार को तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान जीरपारा बिजबिहाडा निवासी सफदर अमीन भट(25) और कुलगाम के मालीपोरा बुरहान अहमद गनी(25) के रूप में हुई है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से सम्बधित थे। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर बरामद हुई है। गुरुवार तड़के बिजबिहाडा इलाके के बागेंद्र मोहल्ला में आतंकियों के छीपे होने की सूचना मिलने पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख कर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। खबर लिखने तक तलाशी अभियान था। (हि.स.)।
Thursday, June 25
Breaking News
- चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
- CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा
- FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी
- 65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के देव मीणा ने रचा इतिहास
- राम मंदिर चंदे पर PMO की सख्ती! हिसाब मांगा तो ट्रस्ट ने जांच का हवाला देकर किया इनकार
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार
- अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को
- गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा


