कोलकाता(media saheb) रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत मोहता की गिरफ्तारी के बाद पहली बार ममता बनर्जी ने मुंह खोला है। उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूरे देश में विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को केंद्र सरकार की ”सहयोगियों” में से एक बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के शीर्ष पद पर आज तक किसी को नहीं बैठाया जा सका। अब यह एजेंसी भाजपा की रीढ़ की हड्डी बन गई है। ममता ने ट्वीट किया है कि राजनीतिक प्रतिशोध जारी है।
कोलकाता से लेकर दिल्ली और देश के अन्य हिस्से में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्र सरकार एजेंसियों का जमकर इस्तेमाल कर रही है, ताकि विपक्ष को परेशान किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है और हताशा में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। अखिलेश यादव से लेकर बहन मायावती तक कोई भी बख्शा नहीं गया है। उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम तक भाजपा द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है। क्या वे डरे हुए हैं? क्या वे हताश हैं? एक बिना सिर वाली एजेंसी अब बिना रीढ़ वाली भाजपा का सहारा बन गई है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गुरुवार को रोजवैली चिटफंड घोटाले में बंगाली फिल्म निर्माता श्रीकांत मोहता को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले मोहता ने कथित रूप से रोजवैली को 24 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वे ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं और कई बार ममता के मंच पर भी नजर आ चुके हैं।(हि.स.)
Monday, September 21
Breaking News
- 21 सितंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें किसे रहना होगा सावधान
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
- सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका
- गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’
- सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
- मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि


