मुंबई, (media saheb.com) स्वरसाम्राज्ञी लता मंगेश्कर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया है।
भारत रत्न से सम्मानित स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया है।अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा, ‘उन्होंने हमें छोड़ दिया है… लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई है… उनकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजती है! शांति और शांति के लिए प्रार्थना…’
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी आवाज ही पहचान हैं, गर याद रहे… और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है! लता र जी के निधन से शोक में हूं। मेरी संवेदना और प्रार्थना। शांति’अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, ‘हमेशा के लिए एक आइकन। मैं हमेशा उनके गीतों की विरासत का स्वाद हमेशा लेता रहूंगा। हम कितने भाग्यशाली रहे कि लताजी के गीत सुनकर बड़े हुए। शांति। मंगेशकर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना’
अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा, ‘दिल टूट गया, लेकिन इस अविश्वसनीय आत्मा को जानने और प्यार करने के लिए धन्य हूं… लताजी हमारे दिलों में एक ऐसी जगह रखती हैं जो कभी किसी कोई और नहीं ले सकता। इस तरह उन्होंने अपने संगीत से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। वह शांति से आराम करे और अपनी चमक से आकाश को रोशन करें। (वार्ता
Tuesday, June 23
Breaking News
- राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान
- राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी
- कुणाल शाह बन सकते हैं WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, मेटा में बड़ा बदलाव
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
- लखनऊ अग्निकांड की जांच SIT को सौंपी, सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश
- प्रेमानंद महाराज की सलाह, नदियों में सिक्का डालना नहीं है शास्त्रसम्मत
- भारत से भिड़ने को तैयार आयरलैंड! नए कप्तान के साथ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
- CG में 200 टन मलबे से मिले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास को मिलेगा नया आयाम
- कौन हैं अरूप रॉय? बागी विधायकों ने ममता बनर्जी को हटाकर बनाया TMC का नया अध्यक्ष
- MP सरकार फिर ले रही 2800 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी 5.02 लाख करोड़ के पार


