मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान एक्शन स्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आयेगे।’एन एक्शन हीरो’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का मुहूर्त लंदन में शूट किया गया। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दी है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को टी-सीरीज, कलर यलो प्रोडक्शन, भूषण कुमार और आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। आयुष्मान ने कहा, “ एन एक्शन हीरो जैसी फिल्म को एक निश्चित पैमाने के कैनवास की आवश्यकता होती है। इसलिए लंदन में शूटिंग जरूरी थी। एन एक्शन हीरो को ऐसे पैमाने पर रखा गया है, जो बड़े स्थानों पर शूट करने योग्य है। इसलिए, हम भारत के कुछ खूबसूरत स्थानों के साथ, यूनाइटेड किंगडम में भी शूटिंग करेंगे। मुझे यकीन है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखना पसंद करेंगे।”(वार्ता)
Wednesday, July 8
Breaking News
- MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर
- दिल्ली के रिज क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, 70 लाख पौधों से बनेगा राजधानी का हरित फेफड़ा
- झारखंड में 7304 आरक्षित पदों पर पारा शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
- उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
- अब चैट खोले बिना पता चलेगा कौन है ऑनलाइन, WhatsApp ला रहा नया ग्रीन डॉट फीचर
- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक
- 5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’
- राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराना मुश्किल, आयोग ने मांगे 90 दिन
- यूपी में खत्म होगा शॉप एक्ट, अब 10 कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों का पंजीकरण अनिवार्य होगा


