मुंबई, (media saheb.com) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास को 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब दिया गया है।
प्रभास को 2021 के नंबर एक साउथ एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में शामिल किया गया है। ब्रिटेन के ‘ईस्टर्न आई’ अखबार द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है,
जिसमें विश्व की 50 एशियाई हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रभास को नंबर एक दक्षिण एशियाई सेलेब्रटी करार दिया है। प्रभास ने कई हॉलीवुड आइकन, संगीत उद्योग, टेलीविजन, लिटरेचर और सोशल मीडिया स्टार्स को पछाड़ते हुए अपने लिए ये जगह बनाई है।
ईस्टर्न आई एंटरटेनमेंट एडिटर, असजद नज़ीर ने कहा,“प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की ओर इस तरह से ध्यान आकर्षित किया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने दिखा दिया है कि बॉलीवुड अब बॉस नहीं है और सभी को एक साथ कई भाषाओं में भारतीय फिल्में रिलीज करने के लिए प्रेरित किया है। विश्व स्तर पर किसी भी एशियाई सेलिब्रिटी के सबसे तेजी से बढ़ते प्रशंसक के साथ उन्होंने बिना कोशिश किए बड़ी हेडलाइन्स और सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बिना दिखावा किए हुए कई अच्छे काम भी किए हैं और विश्व स्तर पर सबसे रिलेटेब्ल प्रमुख फिल्म स्टार बने रहने में सफल रहे हैं।”(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Monday, June 15
Breaking News
- आज का मौसम: दिल्ली-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में चलेगी तेज आंधी
- सोना फिर 1.50 लाख के पार! चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
- राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन का समर्थन करेगी भाकपा-माले
- ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन, मुंबई से आई दुखद खबर
- 25 जून को निर्जला एकादशी, शनि-शुक्र से बनेगा नवपंचम राजयोग
- जयपुर को मॉडल सिटी बनाने के मिशन पर सरकार, सीएम भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश
- उज्जैन रामघाट पर अनोखी पहल, तीर्थ पुरोहित दक्षिणा में मांग रहे शिप्रा को स्वच्छ रखने का संकल्प
- सोमवती अमावस्या की व्रत कथा: कैसे हुई एक चमत्कारी घटना की शुरुआत
- समर वेकेशन खत्म, आज से CG हाईकोर्ट में शुरू होगी नियमित सुनवाई
- मोबाइल फटने की अफवाह बनी मौत की वजह, मुरैना में चलती ट्रेन से कूदे यात्री; 4 की दर्दनाक मौत

