मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए 40 लाख रुपये की बॉल गाउन ड्रेस में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेरा।
उर्वशी रौतेला मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए रैंप वॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर डिजाइनर के साथ रैंप वॉक की एक झलक साझा की। उर्वशी रौतेला की यह बॉल गाउन ड्रेस 40 लाख की है। उर्वशी ने माइकल सिन्को के लिए पहली बार रैंप वॉक नहीं किया,
उन्होंने अरब फैशन वीक में इजिप्ट की राजकुमारी क्लियोपैट्रा के ड्रेस में रैंप वाक किया था।
उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश” में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

