मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’
में श्रिया सरन के साथ काम करते नजर आयेंगे।
यामिनी फिल्म्स बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ शिक्षा प्रणाली के दबाव के बारे में है जिसमें बच्चों को समीकरण रटवा कर उन्हें केवल डॉक्टर और इंजीनियर बनने का लक्ष्य सौंपा जाता है और इसमें खेल और कला के लिए पर्याप्त समय तक नहीं दिया जाता। इलैयाराजा द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस म्यूज़िकल को ब्रॉडवे के कोरियोग्राफर एडम मरी कोरियोग्राफ करेंगे। पापा राव बियाला द्वारा लिखित और निर्देशित, इस म्यूजिकल में शरमन जोशी, श्रिया सरन, सुहासिनी मुले, बेंजामिन गिलानी, प्रकाश राज, तेलुगु कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, विनय वर्मा,
ग्रेसी गोस्वामी और ओज़ू बरुआ नज़र आयेंगे।
शरमन जोशी ने कहा, “मुझे पापा राव की म्यूजिकल स्कूल का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। यह मेरी पहली बहुभाषी फिल्म है। इलैयाराजा के साथ पहली बार काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित और खुश हूं। मैं श्रिया के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं,
जिन्हें मैं व्यक्तिगतरूप से जानता हूं। मुझे इस शानदार सफर के शुरू होने का इंतजार है। यह बहुत सारी भावनाओं के साथ एक अनूठा म्यूज़िकल है।”
श्रिया सरन ने कहा, “यह एक सपना सच होने समान है। इलैयाराजा हमेशा से हम सभी के प्रेरणास्रोत रहे हैं। लंदन के इतने बड़े कोरियोग्राफर के साथ काम करना फिर से एक सपना साकार होने जैसा है। मैं जब भी लंदन जाती हूं मैं सबसे पाले सारे म्यूजिकल्स देखती हूं। मेरी दुआ कुबूल हुई। मैं एक कथक डांसर हूं और एक नया डांस फॉर्म सीखना रोमांचकारी होगा। मैं सचमुच इसके लिए तत्पर हूं। ऐसा लगता है जैसे मैं अपना सपना जी रही हूं। मैं बहुत धन्य और आभारी हूं।”(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, July 6
Breaking News
- भारतीय शेयर बाजार में नई बुल रन की उम्मीद, मजबूत अर्थव्यवस्था से बनेगा तेजी का माहौल
- यूपी में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बनेगा हाईटेक ‘खादी भवन’, AI से होगी ड्रेस कस्टमाइजेशन की सुविधा
- 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी
- चीन ने यूनान में एक्टिव किया 5000 किमी रेंज वाला LPAR रडार, भारत की मिसाइल टेस्टिंग पर नजर का दावा
- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के साथ किया समन्वय मंथन
- PM मोदी का बड़ा रणनीतिक दांव! इंडोनेशिया के साबांग पोर्ट पर हुई डील, 6-8 जुलाई पर टिकीं निगाहें
- 80 साल से समुद्र में दफन ‘गोल्ड सबमरीन’, क्या आज भी अंदर सुरक्षित है दो टन सोना?
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

