मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम करने को लेकर रोमांचित हैं।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी की अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र इस फिल्म में रणवीर के परिवार के फैमिली मेंबर बने है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम करने को लेकर धर्मेन्द्र रोमांचित हैं।
धर्मेन्द्र ने बताया कि वह इस फिल्म में एक रोमांटिक किरदार निभाने जा रहे हैं जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के अपोजिट जया बच्चन नजर आएंगी। धर्मेंद्र अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि करण जौहर निर्देशित, हीरू यश जौहर,
करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। फिल्म की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 12
Breaking News
- 12 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
- योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
- ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम
- जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
- जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप
- अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर
- बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

