मुंबई(media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिये अपने प्रशंसकों को टिप्स बताये हैं।
कोरोना वायरस तेजी से देश में फैलता जा रहा है। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्स शेयर किया हैं जिसमें वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की टिप्स दे रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। पोस्ट में करीना ने बताया कि यदि घर में कोई कोरोना से ग्रस्त हो जाए तो उसके तौलिए और चादर को अलग धोना चाहिए। जब भी इन कपड़ों को उठाएं तो उस वक्त हाथों में ग्लब्स पहने होने चाहिए।
करीना ने बताया कि उन कपड़ों को शरीर से छूने नहीं देना चाहिए। बल्कि एक अलग डिब्बे में उन्हें रखना चाहिए। साथ ही 60-90 डिग्री तापमान पर डिटर्जेंट के साथ धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि कपड़ों को गर्म पानी में डालकर भिगोकर रखना चाहिए। साथ ही कपड़ों को भिगोने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए। पानी उछले नहीं इसका भी ध्यान रखना चाहिए। यदि गर्म पानी नहीं है तो क्लोरीन डालकर उसमें आधे घंटे तक भिगोने चाहिए। कपड़ों को साफ़ पानी से निकालकर धूप में सुखाएं। सब काम निपटाने के बाद अपने हाथ धोना ना भूलें।(वार्ता)
(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

