मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बतौर फिल्म निर्माता ‘टीकू वेड्स शेरू’
से डिजिटल डेब्यू करने जा रही है।
कंगना रनौत जल्द ही निर्माता के रूप में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं। कंगना ने ट्वीट कर घोषणा कि वह आगामी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के जरिए बनाने वाली हैं। फिल्म की घोषणा के साथ-साथ कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो की रिलीज किया है।
कंगना ने लोगो को लॉन्च करते हुए ट्वीट किया,
“मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो लॉन्च कर दिया है। साथ ही यह अनाउंसमेंट कर रही हूं कि लव स्टोरी ‘टीकू वेड्स शेरू’ से हम डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।”(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleवरूण धवन ने लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़-चढकर भाग लेने की अपील की
Next Article सोनाक्षी सिन्हा ने एक-दूसरे को मदद करने की अपील की

