चेन्नई (media saheb.com) तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विवेक का शनिवार की सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 59 साल के थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक ने 15 अप्रैल को Corona वैक्सीन की पहली डोज ली थी और उसके बाद उन्होंने फैंस से भी इसे लेने की अपील की थी। वैक्सीन लेने के ठीक एक दिन बार यानी 16 अप्रैल को विवेक को दिल का दौरा पड़ा। अचेत अवस्था में विवेक को आनन -फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत के लोग सदमे है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दे रहे हैं। ए आर रहमान, आर माधवन, विवेक ओबराय समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। 19 नवम्बर, 1961 को जन्मे विवेक का पूरा नाम विवेकानन्दनम है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाकर अपने शानदार अभिनय का भी लोहा मनवाया। हालांकि विवेक को उनके हास्य किरदारों के लिए ज्यादा पसंद किया गया। विवेक ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें रन, पर्थिवान कनवु, अन्नियन, शिवाजी,वीआईपी 2 , विश्वासम , बिगली आदि शामिल हैं। विवेक का निधन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की गहरी और अपूरणीय क्षति हैं(हि.स.) (the states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

