मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान दमादम मस्त कलंदर गाने का रियाज कर रही है।
सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में अपने भाई इब्राहिम खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सारा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रियाज करती नजर आ रही हैं। सारा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी वीडियो में सारा कश्मीर की हसीन वादियों में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘असली टैलेंट इधर है’
वहीं उन्होंने अपनी दूसरी वीडियो पर लिखा, ‘मैं नहीं रोउंगी।’
इससे पूर्व सारा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर किया था,
जिसमें वह कश्मीर की हसीन वादियों में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सारा जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा,
अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleछत्तीसगढ़ में मिले 10521नए संक्रमित मरीज,122 की मौत
Next Article इंडिया को बहुत मिस कर रही है सोनम कपूर

