मुंबई, (media
saheb.com) कोरोना से संक्रमित पूर्व भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्होंने यह फैसला बेहद सावधानी बरतने के चलते लिया है तथा उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने घर लौटेंगे।
इस बात की जानकारी सचिन ने खुद दी है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट में कहा,
“ डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से लौटूंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। ‘
सचिन ने साथ ही भारत की 2 अप्रैल 2021 को विश्व कप जीतने की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी भारतीयों और अपने टीम साथियों को शुभकामनाएं दी। सचिन का यह छठा और आखिरी विश्व कप था।
उल्लेखनीय है कि 47 वर्षीय सचिन गत 27 मार्च को Corona से संक्रमित (#Corona_virus ) पाए गए थे और इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई रोेड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 टूर्नामेंट में सचिन की अगुवाई में भारत चैंपियन बना था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को पराजित किया था। उसके एक सप्ताह बाद सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना प्रशंसकों को बताया कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें इसके हल्के लक्षण हैं। रायपुर टूर्नामेंट से सचिन के अलावा युसूफ पठान, इरफान पठान और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि ये तीनों होम क्वारंटीन में हैं।
सचिन ने 2013 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों, 34357 रनों और विश्व कप विजेता पदक के साथ किया था।(वार्ता) (the
states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें

