मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। आमिर ने ट्विटर पर जो पोस्ट लिखा है उसमें भरपूर प्यार देने के लिए अपने फैन्स को शुक्रिया कहते हुए बताया है कि यह सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट है। आमिर ने ये पोस्ट अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों हैंडल पर शेयर किए हैं।
आमिर ने अपने शेयर किए नोट में लिखा, “हेलो दोस्तो, मेरे Birthday पर आपके प्यार और गर्मजोशी से मेरा दिल भर गया है और इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद
। खबर यह है कि यह मेरे सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। मैंने फैसला किया है कि मैं यह दिखावा करना बंद कर दूं कि मैं बहुत ऐक्टिव हूं। हम संपर्क में रहेंगे जैसे पहले थे। आमिर खान ने बताया है कि फैन्स उनके प्रॉडक्शन हाउस आमिर खान प्रॉडक्शंस के ऑफिशल हैंडल को फॉलो कर सकते हैं।”
आमिर ने लिखा, “आमिर खान प्रॉडक्शंस ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है। इसलिए अब मुझसे और मेरी फिल्मों से जुड़ी अपडेट्स वहां मिलेगी।”
आमिर इन दिनों फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी अडैप्टेशन है और इसके इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है।(वार्ता) (the states. news)
Friday, July 3
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज
- बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- FIFA World Cup के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के बयान ने बढ़ाईं अटकलें
- केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस घेरे में सिया गोयल का कथित ‘मिडिल फिंगर’ इशारा, VIDEO वायरल
- बिकिनी लुक में अनन्या पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बीच Photos पर फिदा हुए फैन्स
- 7 नहीं, 21 नंबर की जर्सी में उतरे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जीत के बाद भावुक होकर किसे किया याद?
- रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट
- 3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन
- इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता
- इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

