कोल्हापुर (media saheb.com) हिंदू
जनजागरण समिति (HJS) ने सोनी
टीवी पर प्रसारित “कौन बनेगा करोड़पति-सीजन 12” के 30 अक्टूबर के एपिसोड में बॉलीवुड के सुपर
स्टार अमिताभ बच्चन से हिंदू शास्त्रों के बारे में संदिग्ध और नकारात्मक सवाल
पूछने और समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ‘आहत’ करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
एचजेएस के
राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 30 अक्टूबर को केबीसी के ‘कर्मवीर
विशेष’ एपिसोड में एक बार फिर हिंदू धर्मग्रंथों
के बारे में संदिग्ध और नकारात्मक सवाल पूछकर हिन्दुओं का अपमान किया गया।
केबीसी
में अमिताभ बच्चन ने पूछा कि 25 दिसंबर, 1927 को डॉ़ बाबासाहेब अंबेडकर और उनके अनुयायियों द्वारा चार
हिंदू धर्मग्रंथों में से किस को जलाया गया और इसके लिए चार विकल्प दिए जिनमें
विष्णुपुराण, श्रीमद् भगवद्गीता, ऋग्वेद और मनुस्मृति शामिल थे।
श्री
शिंदे ने अभिताभ बच्चन और केबीसी से पूछा कि वे इससे क्या संदेश देना चाहते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि वैचारिक रूप से अनुचित जाति-भेदभाव के लिए मनुस्मृति की
आलोचना कर समाज को गुमराह करने की कोशिश की गयी।
उन्होंने
कहा कि यह दूसरी घटना है। इससे पहले केबीसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान
करते हुए उन्हें केवल ‘शिवाजी’ से
संबोधित किया था।
उन्होंने
हिंदू धर्म, शास्त्र और डॉ. अंबेडकर जैसे राष्ट्रीय
नायक का अपमान करने के लिए अमिताभ बच्चन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग
की।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, July 4
Breaking News
- विश्व कप हार का गम विंबलडन में भूल रहीं भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- सचिन, गावस्कर और रवि शास्त्री सर के साथ बिताया यादगार वक्त
- मुख्यमंत्री 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ
- 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
- रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
- एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार
- प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू
- अमरनाथ यात्रा 2026: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ सफर
- पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, डिप्टी PM इशाक डार के करीबी पर मुख्य आरोपी होने का आरोप

