मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के जाने-माने अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन के भाई और निर्देशक अनिल देवगन का
निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे।
वर्ष 2020 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिये काफी खराब साबित हो रहा है।
बॉलीवुड के कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनिल का कल रात निधन हो
गया। बताया जा रहा है कि हृदयाघात से अनिल देवगन का निधन हो गया है। अजय देवगन ने
सोशल मीडिया के जरिए यह दुखद खबर साझा की है। अजय ने अपने भाई अनिल देवगन की एक
फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अजय देवगन
ने ट्विट कर लिखा, “कल रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो
दिया। उनकी असमय मृत्यु से हमारा पूरा परिवार टूट गया है। एडीएफएफ और मैं उन्हें
हमेशा मिस करेंगे।उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। कोविड-19 महामारी के चलते हम लोग प्रार्थना सभा नहीं रख रहे हैं।”
उल्लेखनीय
है कि अनिल देवगन ने अपने करियर के शुरूआत दौर में जीत, जान, इतिहास, प्यार तो
होना ही था और हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम
किया। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म राजू चाचा में अनिल
देवगन ने अजय देवगन को निर्देशित किया था। फिल्म में काजोल ने भी अहम भूमिका
निभायी थी। इसके बाद अनिल देवगन ने ब्लैकमेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों का भी सह
निर्देशन किया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार
में अनिल देवगन ने क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया। फिल्म सन ऑफ सरदार में
अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अनिल
देवगन ने अपने करियर की अधिकतर फिल्में अजय देवगन के साथ ही की थी।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- नितिन नवीन का लखनऊ दौरा: 2027 चुनाव में भाजपा की हैट्रिक का दावा
- भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस खोज अभियान शुरू, 2.5 लाख वर्ग किमी क्षेत्र की होगी खोज
- तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
- धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत
- देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन

