मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
जाह्नवी कपूर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को लेकर
काफी चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन
सक्सेना के रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर
में कारगिल युद्ध की भी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर में ये भी
दिखाया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के वायुसेना में आते ही बड़े-बड़े बदलाव होते
हैं, कैसे उन्हें वहां पर लड़कों से कमजोर
समझा जाता है, कैसे उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश होती
है, लेकिन इन सबके बावजूद गुंजन सक्सेना
भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं।
‘गुंजन
सक्सेना: द करगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी, मानव विज
और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में जाह्नवी के पिता के
किरदार में नजर आयेंगे।(वार्ता) (#thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- यूपी में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने किया समझौता
- योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, आबकारी विभाग को जून में मिला 5,173.56 करोड़ रुपये का राजस्व
- यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं: सीएम योगी
- तीन दिवसीय यूपीटीईटी-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा भी एआई निगरानी में शुचितापूर्वक संपन्न
- वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
- ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

