मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड
अभिनेता सोनू सूद 400 प्रवासी मजदूर की आर्थिक मदद के लिये आगे
आये हैं।
कोरोना
संकट के बीच सोनू की एक अलग ही छवि सामने आई है। सोनू ने जिस अंदाज में प्रवासी
मजदूरों की मदद कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया है, उसे देखते
हुए हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है।सोनू सूद ने 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवार मदद करने का जिम्मा
लिया है।
बताया जा
रहा है कि सोनू सूद अपनी टीम और अपनी दोस्त नीती गोयल के संग मिलकर एक “घर भेजो ” अभियान
चलाया है। इस कैंपेन के तहत सोनू उन परिवार वालों की मदद करेंगे जिन्होंने अपने
प्रियजनों को घर वापिसी के दौरान खो चुके हैं या यात्रा में घायल हो गए थे। सोनू का
यह कैपेंन उन प्रवासी दैनिक दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद करेगा जो जिनके पास अपना
परिवार चलाने के लिए कोई रोजगार नहीं हैं।
सोनू ऐसे
लोगों को चिन्ह्रित कर उनके पास जाकर खूद दो महीने का सहयोग देंगे जब तक उन्हें
कोई रोजगार नहीं मिल जाता। सोनू सूद और उनकी टीम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकारियों के संपर्क में है और मृतक और
घायल मजदूरों और कामगारों की जानकारी मांगी है। इस जानकारी में उनके परिवारों का
पता और बैंक की जानकारी भी शामिल होंगी, जिससे की
डायरेक्ट उनके अकाउंट में आर्थिक सहायता राशि को ट्रांसफर किया जा सकेगा।(वार्ता) (#thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- तीन दिवसीय यूपीटीईटी-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा भी एआई निगरानी में शुचितापूर्वक संपन्न
- वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
- ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर
- पाकिस्तान में BLA का बड़ा हमला! ग्वादर में 30 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा, मचा हड़कंप
- कश्मीर में स्कूली किताबों पर विवाद: मकबूल भट्ट को ‘शहीद’ और अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप
- Eknath Shinde Health: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- ‘फिजिकल रिलेशन’ की डिमांड का आरोप: फिल्म ऑफर छोड़ भागीं एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर, पिता ने जताया गुस्सा
- भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक 3.0’! पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी, बड़ा एक्शन

