मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को सुष्मिता सेन की वेबसीरीज फिल्म ‘आर्या’ बेहद पसंद आयी है।
सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज ‘आर्या ’ से अभिनय की दुनिया में वापसी की है। यह फिल्म हाल ही में
ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। शिल्पा शेट्टी को फिल्म ‘आर्या’ बेहद पसंद आयी है। शिल्पा ने सुष्मिता की
तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है।
शिल्पा ने सुष्मिता के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “इस लॉकडाउन ने मुझे कुछ चीजें सिखाई हैं। पहली यह कि किसी की
सराहना करना कितना महत्वपूर्ण है। यदि आप किसी चीज को स्वीकृति प्रदान करते हैं तो
उसकी तारीफ भी करें। मुझे लगता है कि तारीफ के मामले में हम काफी कंजूसी करते
हैं…रविवार को मैंने ‘आर्या’ देखी और
मुझे कहना ही पड़ेगा कि तुम्हारी इस धमाकेदार वापसी को देखकर मैं बेहद खुश हूं।”
शिल्पा ने लिखा, “सुष्मिता, क्या बेहतरीन काम है, क्या
परफॉर्मेंस है…हर एक बात पसंद आई। तुम्हारे हर एक प्रयास में तुम्हारी सफलता की
कामना करती हूं क्योंकि तुम इसकी हकदार हो। मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है…तुम
जीत गई। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी दोस्त।”
शिल्पा के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए सुष्मिता ने लिखा, “तुम वाकई में एक खूबसूरत महिला हो। हमेशा इतनी उदार और दयालु
बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।”(वार्ता) | (#thestates.news) (#mediasaheb.com) .
Saturday, June 20
Breaking News
- पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाके, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
- MP में ‘सनातन’ मुद्दे पर आमने-सामने आए किन्नरों के दो गुट, अशोकनगर में किन्नर गुरु के घर पुलिस तैनात
- ओडिशा को 47,000 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
- बीसीसीएल का बड़ा कदम, पुनर्वासित परिवारों के लिए रोजगार मॉडल पर बेंगलुरु में अध्ययन
- बिहार के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, शिक्षकों की गतिविधियों पर AI निगरानी से बढ़ेगी सख्ती
- यूपी में MDM रसोइयों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल तय करने की तैयारी, सेवा नियमावली बनेगी
- श्रद्धा कपूर की नई बायोपिक ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
- इंदौर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 27 जून के बाद पूरे MP में मानसून की दस्तक के आसार

