मुंबई (mediasaheb.com)जाने-माने
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजवाद) को लेकर कहा
कि बॉलीवुड में आप टैलेंटेड हैं तो भी पीछे हैं।
बॉलीवुड
में नेपोटिज्म पर चल रही बहस पर मनोज वाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज ने
कहा ,“दुनिया निष्पक्ष नहीं है, यह बात 20 साल से कह
रहा हूं, हमारी इंडस्ट्री में टैलेंटेड एक्टर है
लेकिन उन्हें सही जगह नहीं मिल पा रही है, यहां आप
टैलेंटेड हैं तो भी आप पीछे हैं, क्योंकि
आपको लोग भगाने और नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे।”
मनोज ने
कहा ,“हमारे विचारों और मूल्यों में कहीं ना
कहीं कमी है, जब हम प्रतिभा देखते हैं तो उसे हम
अनदेखा करना चाहते हैं, या फिर उसे दूर कर देते हैं, यह हमारे मूल्य हैं जो बेहद खोखले हैं । अगर आपमें टैलेंट
नहीं है और आपको यह जगह मिल गई है तो आप अपने आप को खुशनसीब समझिए। क्योंकि अपने
सिद्धांतों को लेकर यह इंडस्ट्री काफी पीछे है। इंजीनियर की परीक्षा में तो
विद्यार्थी अपने हुनर से अव्वल आ जाते हैं, लेकिन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर आप टैलेंटेड है तो भी पीछे हैं।”(वार्ता)|(thestates.news)
Wednesday, June 17
Breaking News
- इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार
- जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
- जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच
- किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- UP का युवा बदलेगा तस्वीर: निवेश, AI City और स्टार्टअप से खुल रहे नए अवसर
- राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर-2026: 5.76 लाख लोगों को मिला लाभ

