मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने
अपना ट्विटर एकाउंट डिएक्टिवेट कर ट्विटर को अलविदा कह दिया है।
सोनाक्षी
सिन्हा ने अपना ट्विटर एकाउंट डिएक्टिवेट कर ट्विटर को अलविदा कह दिया है। इस बात
की जानकारी सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। अपनी पोस्ट में सोनाक्षी
सिन्हा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पहला कदम यह है कि
नकारात्मकता से दूर रहें।
सोनाक्षी
सिन्हा ने ट्विटर एकाउंट को डिएक्टिवेट करने की जानकारी देते हुए लिखा, “अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने की दिशा में सबसे पहला कदम है
खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना। ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है। इसलिए मैं
अपना एकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं. बाय शांति में रहो।” वहीं, अपनी पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने
लिखा, “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी में, बाय
ट्विटर।”
गौरतलब है
कि सोनाक्षी को ‘रामायण‘ विवाद के बाद से ही काफी ट्रोल किया जा रहा था। इसके साथ ही
उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद परिवारवाद को लेकर भी लगातार ट्रोल किया
जा रहा था।(वार्ता)|(thestates.news)
Previous Articleनवजोत सिद्धू की तलाश में बिहार पुलिस ने अमृतसर में डाला डेरा
Next Article अक्षय कुमार ने पंजाब पुलिस को दी 500 स्मार्ट घड़ियां

