मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां भी अब कोरोना की चपेट में आ गयी है और उनके इलाज के
लिये उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगायी है।
दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो
में दीपिका बता रही हैं कि उनकी मां दिल्ली में एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं। 45 लोगों का उनका बड़ा परिवार है, इसलिए एक
का भी कोरोना संक्रमित होना खतरे की घंटी है।दीपिका सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट
करवाया जाए। दीपिका ने दिल्ली सरकार को अपने पति का नंबर भी शेयर किया है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार उनके पति से संपर्क कर उनकी मां की तुरंत
मदद करेंगे।
वीडियो में दीपिका सिंह ने बताया है कि दिल्ली के कई
अस्पतालों में बेड खाली नहीं है. कहीं भी उनकी मां को एडमिट नहीं किया जा रहा है।
दीपिका ने बताया है कि उनके हाथ में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं आई है, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल साबित हो रहा
है। इस समय उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है।इस समय दीपिका सिंह की मां
की देखभाल उनकी बहन कर रही हैं।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत
- 14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने का आरोप, उत्तराखंड में 12 अधिकारियों पर कार्रवाई
- एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन
- भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, चेन्नई वनडे में यशस्वी जायसवाल की अग्निपरीक्षा
- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका नॉकआउट में, 96 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
- माथेयास कुनहो के दो गोल, ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर दर्ज की पहली जीत
- जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा
- तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा
- ‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा

