मुंबई, (mediasaheb.com)
.बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान थियेटर कलाकारों के
लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सलमान लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद
कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के बाद अब सलमान मुंबई के
थियेटर्स में काम करने वाले कलाकारों के लिए खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। सलमान
इससे पहले भी अपने फार्म हाउस के आस-पास के गावों के लोगों की मदद में जुटे हुए
हैं।अब उन्होंने मुंबई के थियेटर आर्टिस्टों के लिए खाने-पीने का इंतजाम शुरू कर
दिया है।
सलमान ने अपने इस फूड डोनेशन ड्राइव का नाम ‘बीइंग
हंग्री‘ रखा है जिसमें
खाने-पीने के समान से भरे ट्रक लोगों के बीच भोजन बांट रहे हैं। बताया जा रहा है
कि रविवार 31 मई को सलमान ने खाने से भरे दो ट्रक परेल के दामोदर नाट्यग्रह
और दादर के श्री शिवाजी मंदिर नाट्यग्रह में भेजे हैं ताकि वहां काम कर रहे लोगों
के लिए खाने का इंतजाम हो सके।
सलमान पिछले काफी दिनों से अपने पनवेल के फार्महाउस पर ही रह
रहे हैं। वह पनवेल के आसपास के इलाके के गावों में भी लोगों के लिए खाने का इंतजाम
कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट में सैनिटाइजर्स
भी डोनेट किया था। इससे पहले सलमान फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी मजदूरों के
खातों में पैसे भी ट्रांसफर कर चुके हैं।(वार्ता)| (thestates.news)
Wednesday, October 21
Breaking News
- शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा
- हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
- Stock Market Crash: 800 अंक उछलने के बाद धड़ाम हुआ सेंसेक्स, डे-हाई से 1,400 अंक फिसला
- बस्तर दशहरा में रथ चोरी की अनोखी परंपरा, छिपा है समानता का संदेश
- जियो IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, लॉन्च होते ही 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू
- ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
- हादसे के बाद भी नहीं मानी हार, राम रतन सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
- एशियन पैरा गेम्स में प्रवीण कुमार का रिकॉर्डतोड़ गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर; आयुष का भी कमाल
- बस्तर दशहरा: 1700 से ज्यादा देवी-देवताओं की होगी विदाई
- DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव

