मुंबई, (mediasaheb.com)
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान हर साल
ईद के अवसर अपने प्रशंसकों को फिल्मों के जरिये ईदी दिया करते थे लेकिन इस बार ईद
के मौके पर उनकी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने के लिये नहीं मिलेगी।
कोरोना
वायरस के प्रकोप ने दुनिया को बदल दिया है। सिनेमाघर दो माह से अधिक समय से बंद
हैं। वर्ष 2010 से सलमान के प्रशंसक अपने भाईजान के
फिल्में देखकर ईद मनाते आ रहे हैं लेकिन इस साल ऐसा संभव नहीं होगा। 2010 से सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर जरूर रिलीज होती है।
वर्ष 2013 में एक बार ऐसा हुआ था कि जब उन्होंने
अपने प्रशंसकों के लिए ईद पर फिल्म रिलीज का तोहफा नहीं दिया था।
वर्ष 2010 में सलमान की दबंग, वर्ष 2011 में बॉडीगार्ड, वर्ष 2012 में एक था टाइगर, वर्ष 2014 में किक ,वर्ष 2015 में बजरंगी भाईजान ,वर्ष 2016 में सुल्तान ,वर्ष 2017 में ट्यूबलाइट ,वर्ष 2018 में रेस 3 और वर्ष 2019 में भारत प्रदर्शित हुयी थी। इस वर्ष सलमान की फिल्म राधे:
योर मोस्ट वांटेड ईद पर प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन यह संभव नही हो सका।अब बताया
जा रहा है कि सलमान खान की ‘राधे: योर
मोस्ट वॉन्टेड भाई’ ईद पर नहीं, बल्कि दीवाली पर रिलीज हो सकती है।(वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- 3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन
- इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता
- इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति
- Himachal Rain: मॉनसून का कहर, 9 लोगों की मौत, 49 सड़कें बंद; बारिश-भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
- रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी
- Share Market Today: 650 अंक उछला सेंसेक्स, 200 अंक चढ़ा निफ्टी; IT और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी
- MP Rain Alert: उज्जैन में उफनी शिप्रा, राम घाट के मंदिर जलमग्न; इंदौर-भोपाल भी बारिश से बेहाल
- रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध: डॉ. आशा लकड़ा
- हैदराबाद होटल में युवती की संदिग्ध मौत, फारूक के साथ गई थी; पुलिस मामले की जांच में जुटी
- रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

